EasyRecovery
रिकवरी एजेंसी के लिए

अपनी रिपो एजेंसी एक ही ऐप से चलाइए।

Easy Recovery भारत की रिकवरी एजेंसियों के लिए वाहन रिपोज़ेशन प्लेटफ़ॉर्म है। रिपो फ़ाइल, एजेंट, गाड़ी का स्टेटस और बिलिंग एक ही जगह रखिए। नेटवर्क न हो तब भी एजेंट गाड़ी सर्च कर सकते हैं।

रिपो फ़ाइलCSV / Excelएक बार अपलोडसर्चनेटवर्क के बिनारिपो किटरिकॉर्ड से PDFस्टेटसHold · In Yard · Releaseबिलिंगबैंक और एजेंट पेमेंट
संक्षेप में

Easy Recovery में रिकवरी एजेंसी की रिपो फ़ाइल, एजेंट, गाड़ी का स्टेटस और बिलिंग एक ही जगह रहते हैं। एजेंट Android या iPhone ऐप में आख़िरी 4 नंबर, चेसिस या इंजन नंबर से बिना इंटरनेट भी सर्च कर सकते हैं। प्लान ₹3,000 प्रति माह (GST सहित) से शुरू हैं।

01

आपकी एजेंसी में क्या बदलेगा

आज अक्सर ऐसा होता हैEasy Recovery के साथ
रिपो लिस्ट WhatsApp और Excel पर आती है
CSV या Excel फ़ाइल अपलोड कीजिए, कॉलम मिलाइए, और सारे एजेंट एक ही डेटाबेस में सर्च करेंगे
जहाँ गाड़ी खड़ी है वहाँ नेटवर्क नहीं है
एजेंट डेटाबेस फ़ोन में डाउनलोड करके बिना इंटरनेट सर्च करते हैं
पता नहीं चलता कि किस एजेंट ने क्या सर्च किया
फ़ोन में इंटरनेट हो तो रिकॉर्ड खोलने पर एजेंट, समय और लोकेशन दर्ज हो जाते हैं
रिपो किट हाथ से बनानी पड़ती है
गाड़ी के रिकॉर्ड से बैंक के टेम्पलेट पर किट की PDF बनाइए
होल्ड, यार्ड और रिलीज़ की जानकारी कॉल पर चलती है
हर गाड़ी Pending, Hold, In Yard और Release के रिकॉर्ड के साथ आगे बढ़ती है
पेमेंट का हिसाब कॉपी में रहता है
बिलिंग रिकॉर्ड में बैंक पेमेंट, एजेंट पेमेंट और उनका स्टेटस रहता है
02

कौन क्या करेगा

एजेंसी मालिकपूरा काम एक नज़र मेंफ़ाइल अपलोड, स्टाफ़ और एजेंट जोड़ना, नए यूज़र मंज़ूर करना, बैंक के हिसाब से गिनती देखना।
ऑफ़िस स्टाफ़रिकॉर्ड सही रखनागाड़ी का स्टेटस अपडेट करना, बिलिंग रिकॉर्ड रखना, वेब या ऐप से कोई भी गाड़ी ढूँढना।
रिपो एजेंटफ़ील्ड में सर्च और कामबिना इंटरनेट सर्च, रिकॉर्ड देखना, कन्फ़र्मर को कॉल, ऐप में ID कार्ड और रिपो किट बनाना।
03

प्लान और कीमत

सभी कीमतों में GST शामिल है। Play Store पर अपना ऐप किसी भी प्लान पर ₹500 प्रति माह अतिरिक्त।
प्लानयूज़रकीमतपहला महीना
Super LiteUnlimited users₹3,000/month₹5,000
Lite20 users₹3,000/month₹7,000
LiteUnlimited users₹6,000/month₹7,000
Premium50 users₹8,500/month₹10,000
Premium100 users₹12,500/month₹12,500
04

1 जनवरी 2027 से RBI के नए नियम

बैंक और NBFC को देखना होगा कि रिकवरी एजेंट के पास IIBF का सर्टिफ़िकेट हो, एजेंट ID कार्ड और ऑथराइज़ेशन लेटर साथ रखें, और संपर्क सुबह 8 से शाम 7 बजे के बीच ही हो। पूरी जानकारी RBI गाइड (अंग्रेज़ी में) में है।

आम सवाल

क्या ऐप बिना इंटरनेट चलता है?

डाउनलोड किए गए रिकॉर्ड में सर्च करना और उन्हें देखना बिना इंटरनेट हो जाता है। लॉगिन, डेटाबेस डाउनलोड, स्टेटस बदलना, फ़ोटो अपलोड और रिपो किट बनाने के लिए इंटरनेट चाहिए।

क्या मैं देख सकता हूँ कि एजेंट कहाँ है?

हाँ, एजेंट की आख़िरी दर्ज लोकेशन मैप पर दिखती है। यह तभी अपडेट होती है जब एजेंट ऐप इस्तेमाल कर रहा हो। यह लगातार नहीं चलती और पूरा रूट नहीं दिखता।

क्या मेरी एजेंसी के नाम का ऐप मिल सकता है?

हाँ, Play Store पर आपका अपना ऐप किसी भी प्लान पर ₹500 प्रति माह अतिरिक्त में मिलता है।

शुरू कैसे करें?

WhatsApp पर मैसेज कीजिए या डेमो बुक कीजिए। आप अपनी संस्था की जानकारी और दस्तावेज़ दीजिए, प्लान चुनिए, और हमारी टीम आपका अकाउंट तैयार कर देगी।

अपडेट: 5 नवंबर 2026

अपनी रिपो फ़ाइल पर डेमो देखिए।

बताइए आपके पास कितने एजेंट हैं और किन लेंडर के साथ काम करते हैं।